Exploring Purvottar || Discovering NE like never before

NEWS UPDATES

अरुणाचल: इटानगर में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

0

ईटानगर-  पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि  ईटानगर पुलिस स्टेशन के निकट एक 19 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है ।

इटानगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होने पर तुरंत प्रतिक्रिया दिखाते हुए यह कारवायी की। पोस्ट में यह आरोप लगाया गया था कि इटानगर पुलिस स्टेशन के पास एक पुलिस कांस्टेबल  दवरा एक महिला को परेशान किया गया था।

Also Read –  बिग बॉस18 टास्क में चुम दरंग के निडर रवैये ने सबको चौंका दिया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि “पोस्ट के चर्चा में आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पीड़िता और उसके परिवार का पता लगाया। हालाँकि शुरू में  पीडिता औपचारिक शिकायत दर्ज कराने में राजी नहीं थी, लेकिन पुलिस द्वारा काउंसलिंग के बाद पीड़िता और उसके माता-पिता आगे बढ़ने के लिए सहमत हो गए और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की संबंधित धाराओं के तहत इटानगर डब्ल्यूपीएस केस नंबर 61/2024 के रूप में मामला दर्ज किया गया।”

पीड़िता के बयान के अनुसार, वह देर रात अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन गई थी। ड्यूटी अधिकारी द्वारा घर तक छोड़ने की पेशकश के बावजूद, उसने मना कर दिया। थाने से निकलने के बाद, आरोपी महिला का पीछा करते हुए एक कम रोशनी वाले इलाके में महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने अपने एक दोस्त को इस बारे में बताया, जिसने बाद में इस घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

Also Read- सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप

एसपी कैपिटल श्री रोहित राजबीर सिंह ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

उन्होंने घटना पर खेद व्यक्त किया तथा इस बात पर बल दिया कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा इस तरह का आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.