Exploring Purvottar || Discovering NE like never before

NEWS UPDATES

असम: गुवाहाटी की बिटिया को मिला भारत की सबसे कम उम्र की मानद डॉक्टरेट की उपाधि

0

गुवाहाटी-  गुवाहाटी की बिटिया आराध्या धानुका ने महज 10 साल और 25 दिन की उम्र में मानद डॉक्टरेट पुरस्कार परिषद से डॉक्टरेट पुरस्कार प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गई है। पुरस्कार देने वाले दोनों प्रतिष्ठित संगठनों के अनुसार, भारत में यह पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की लड़की आराध्या धानुका है।

आराध्या धानुका को आज नई दिल्ली में वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी द्वारा खेल में मानद डॉक्टरेट की उपाधि और भारत गौरव रत्न श्रीसम्मान पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

युवा उद्योगपति डॉ. जीडी धानुका ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के इंटरएक्टिव सत्र में लिया हिस्सा

जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने एक कार्यक्रम के दौरान यह प्रतिष्ठित सम्मान आराध्या धानुका को प्रदान किया। इस मौके पर परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता योगेन्द्र सिंह यादव, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव, जज अवनीश सक्सैना सहित कई अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्ति।

डॉ. आराध्या धानुका ने खेल में सबसे कम उम्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और उन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा से असम सहित समूचे पूर्वोत्तर को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने असम की हुला हूपिंग गर्ल के खिताब के साथ-साथ 7 राज्य रिकॉर्ड, 3 राष्ट्रीय रिकॉर्ड और 3 विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता और उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का श्रोत है।

असम: समाजसेवी अशोक धानुका मानद डॉक्टरेट डिग्री से समान्नित

गुवाहाटी के प्रतिष्ठित समाज सेवी डॉ. अशोक धानुका ने आराध्या धानुका की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए दोनों संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मालूम हो कि डॉ. आराध्या धानुका युवा उद्योगपति डॉ. घनश्याम – स्वाति धानुका की पुत्री और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अशोक- कुसुम धानुका की पौत्री हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.