Exploring Purvottar || Discovering NE like never before

NEWS UPDATES

असम: गुवाहाटी में नाबालिग से कई महीनों तक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

0

गुवाहाटी-  पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुवाहाटी में एक 11 वर्षीय लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कई महीनों तक बार-बार बलात्कार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जालुकबारी पुलिस थाने के प्रभारी ऋतुज्योति नाथ ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह घटना शहर के पांडु इलाके में हुई। 46 वर्षीय पड़ोसी परिवार का परिचित था।

Also Read- Sikkim Tourism: Honeymoon Couples के लिए 4 खास जगहें

उन्होंने कहा, “लड़की के साथ कल भी बलात्कार हुआ था। फिर उसने अपनी मां को सारी बात बताई। उसने दावा किया कि आरोपी ने कई महीनों तक उसके साथ बार-बार बलात्कार किया और उसे धमकाया भी।”

नाथ ने बताया कि नाबालिग की मेडिकल जांच मंगलवार रात को की गई और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

Also Read- सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप

उन्होंने कहा, “हमने अपराधी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पोक्सो और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.