Exploring Purvottar || Discovering NE like never before

बाढ़ ग्रस्त इलाके में पैदल घूमने वाला मंत्री

0

मंत्री हो तो केशव महंत जैसा
गुवाहाटी। नागालैंड की पहाड़ियों में हुई भारी बारिश से ऊपरी असम में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केशव महंत सोमवार को सुबह से देर रात तक राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के निर्देश पर उन्होंने जोरहाट, शिवसागर और चराईदेव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
मंत्री महंत ने टियोक, काकजान और नाजिरा सहित कई इलाकों में जलमग्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा कई स्थानों पर पानी के बीच पैदल चलकर हालात का आकलन किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को भोजन, पेयजल, दवाइयों तथा अन्य आवश्यक सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शिवसागर में उन्होंने जिला प्रशासन, डीडीएमए, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राहत एवं बचाव अभियान की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद रात में भी वे जोरहाट पहुंचे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर शरण लिए बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले। उन्होंने भोगदोई नदी के टूटे तटबंध और क्षतिग्रस्त मार्ग का भी निरीक्षण किया।
दिनभर प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद रहकर राहत कार्यों की निगरानी और अधिकारियों को मौके पर निर्देश देने से मंत्री केशव महंत की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली की व्यापक सराहना हो रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.